फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर गोली मारकर पत्नी की हत्या करने वाले को तीन दिन की पुलिस रिमांड

Mon, 06 Jul 2020 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के धर्मपुर के रडोपेंद वार्ड में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कसौली कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी पति को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात आजीमातला पंचायत के रडोपैंद वार्ड में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला की पीठ पर लगी।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को घटना जानकारी दी। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में सीएचसी धर्मपुर लाया गया। जहां पर उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे एमएमयू अस्पताल जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक महिला ने दम तोड़ दिया था। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपी को तीन दिन की रिमांड मिली है। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें