फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20: टिकटों की कालाबाजारी पर पीसीए, डीसी को लीगल नोटिस

Tue, 29 Mar 2016 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पीसीए में रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में टिकटों की कालाबाजारी को लेकर समाचार पत्रों में छपी खबर को आधार बनाते हुए एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने पीसीए, डीसी मोहाली, आईसीसी, बीसीसीआई, बुक माई शो और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि पीसीए ने पब्लिक से पैसा लूटा है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी टिकटों की सेल होना दिखाकर इन्हें ब्लैक में बेचा और गलत तरीके से पैसा कमाया। नोटिस के जरिए उन्होंने गलत तरीके से कमाए गए मुनाफे को पब्लिक के साथ शेयर करने को कहा है। इसके तहत उन्होंने 50 लाख रुपये कंज्यूमर वेलफेयर फंड में जमा कराने को कहा है। अन्यथा वह पंजाब स्टेट कमीशन मोहाली में क्लास एक्शन सूट दायर करेंगे। उनके अनुसार एडवोकेट ने भेजे लीगल नोटिस का 15 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है।

एडवोकेट चांदगोठिया की ओर से भेजे लीगल नोटिस में कहा गया है कि 17 मार्च को पीसीए ने कॉम्बो टिकट बेचना शुरू किया था। इस पर उन्होंने पीसीए को लीगल नोटिस भेजा तो कॉम्बो टिकट बेचना बंद कर दिया। इस पर पीसीए ने टिकटों की ऑन और ऑफ लाइन बिक्री शुरू की। उन्होंने बुक माई शो और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मिलीभगत से पैसे कमाए।
विज्ञापन


पीसीए के अधिकारियों ने बुकिंग काउंटरों पर मिलीभगत करके टिकटों की कमी दिखाकर पब्लिक में हौव्वा बनाया। इसके बाद अपने एजेंट्स और कालाबाजारियों के जरिए टिकटों की कालाबाजारी की। जिसने ज्यादा दाम चुकाया, उसे ही टिकटें मिल सकीं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें