फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में सेंध लगाकर उड़ा ले गए 12 लाख

Thu, 16 Jan 2014 08:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में चोरों ने बुधवार को एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी सफाई से घर के ताले तोड़े और नौ लाख रुपये के गहने व तीन लाख रुपये नगद चुरा ले गए।
विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी शहर में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-17 स्थित मकान नंबर 1048 में यह वारदात हुई। घर की मालकिन मेघा ने बताया कि वह अपने पति रोहित के साथ जीरकपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों ब्यूटी पार्लर गए थे। देर रात वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

घर में रखा सोने का सेट, अंगूठियां, चेन, टॉप्स गायब थे। डायमंड की दो रिंग थी, जिनकी कीमत करीब पांच लाख के करीब थी। चोर करीब नौ लाख रुपये की ज्वेलरी चुरा ले गए।

मेघा ने बताया कि उनके घर में अलग-अलग जगह करीब तीन लाख रुपये रखे थे, जो गायब हैं। वहीं, रोहित ने बताया कि चोरों ने पूरे घर में अच्छी तरह छानबीन की। जहां जो सामान मिला, लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें