फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक और शराब की लत में गई दो की जान

Fri, 22 Aug 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनगढ़ गांव में एक महिला और मौली कांप्लेक्स में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मनीमाजरा पुलिस ने दोनों मामलों में शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के सुसाइड मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 3513 में हुई। यहां रहने वाले 33 साल के वीरपाल ने बुधवार रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना वीरवार सुबह नौ बजे पुलिस को मिली। पुलिस ने वीरपाल के शव को फंदे से उतराकर सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया।

वीरपाल की पत्नी मोना ने बताया कि वीरपाल पेंटर का काम करता था। वह शराब पीने का आदि था। बधुवार रात को जब शराब पीकर आया तो पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह दो बेटों को लेकर छत पर जाकर सो गई। सुबह आकर देखा तो वीरपाल फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


मृतक मूलरूप से यूपी का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वीरपाल के माता-पिता को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं वीरवार दोपहर किशनगढ़ गांव के मकान नंबर 1033 में रहने वाली 32 वर्षीय सिमरनप्रीत कौर ने आत्महत्या कर ली।

सिमरन ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चुनी बांधकर पंखे से फंदा लगा लिया। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि सिमरन का पति लखविंदर सिंह अकसर उस पर शक करता था। इसे लेकर वह उससे मारपीट भी करता था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


सिमरन के पिता भूषण लाल ने पुलिस को इस बाबत शिकायत दी है। पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें