फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा रोकने गए थे कांस्टेबल, नशे में धुत्त शराबियों से पिटे

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को रोकने गए चीता स्क्वाएड के दो पुलिस कांस्टेबल पिट गए। हालांकि दोनों ने कांस्टेबलों ने हिम्मत दिखाते हुए छह में से तीन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में एक नाबालिग भी है। बाकी दोनों की पहचान कजहेड़ी निवासी जितेंद्र और राजेश के रूप में हुई है। फरार तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है। उनको भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि वीरवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की सेक्टर 53 पार्क के पास कुछ लड़के शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल चीता स्क्वाएड पर तैनात दो कांस्टेबल रामभज और उमेश कुमार हुड़दंग मचा रहे युवकों के पास पहुंचे तो लड़कों ने भागने की कोशिश की। लड़कों ने पुलिस की बाइक में अपनी मोटरसाइकिल दे मारी। टक्कर से दोनों पुलिस कर्मी नीचे गिर गए। तभी नशे में धुत्त लड़कों ने दोनों कांस्टेबलों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग भी इकट्ठे होने लगे। पुलिस कर्मियों को पिटता देख किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। इसकी बाद पुलिस जिप्सी आती देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पिट रहे दोनों कांस्टेबलों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन लड़कों को वहीं दबोच लिया। जबकि तीन फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस मामूली रूप से घायल कांस्टेबलों को जीएमएसएच-16 ले गई, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों फरार लड़कों की भी पहचान हो गई है। उनकी तलाश में पुलिस उनके घरों व अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को तीनों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि तीसरे नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें