फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बन जानकारी ली और डायरेक्टर के खाते से उड़ाए 20 हजार

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय सदन की डायरेक्टर से जालसाज ने एसबीआई कर्मी बनकर खाते की डिटेल हासिल की और 20 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर 9 स्थित केंद्रीय सदन में डायरेक्टर इंद्रजीत कौर के साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली से चंडीगढ़ के केंद्रीय सदन कार्यालय में ट्रांसफर हो कर आई हैं। पीड़ित महिला ने एसबीआई दिल्ली में अपना खाता चंडीगढ़ ब्रांच में ट्रांसफर करने के लिए एक अर्जी दे रखी थी। जालसाज को इस बात की जानकारी थी और इसी बात का फायदा उठाते हुए उसने महिला से 9 जून को फोन पर संपर्क किया और फोन पर बैंक कर्मचारी बन कर उनके खाते की सारी जानकारी ली। इसके बाद उसने महिला के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला पुलिस की साइबर सेल को ट्रांसफर  कर दिया गया है। मामले की जांच अब साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें