फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से नजदीकी का दिया हवाला, ठगे सवा 2 करोड़...किसी को भी नहीं मिली नौकरी

Sun, 02 Dec 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से नजदीकी का हवाला देकर युवाओं को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला हरियाणा के फतेहाबाद में उजागर हुआ। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच फतेहाबाद ने की थी और अब सदर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर शैलेन्द्र उर्फ सुनील, सोनी उर्फ सुरेंद्र निवासी हिसार, विकास निवासी नागपुर, विनोद कुमार निवासी आर्य नगर हिसार, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, बोडी उर्फ मोनू निवासी हिसार तथा श्रवण निवासी हिजरावांखुर्द के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


श्रवण कुमार निवासी गांव हिजरावांखुर्द ने पुलिस कप्तान दीपक सहारण को शिकायत देकर बताया था कि वह डिश केबल का काम करता है। उसने बताया कि उसके पार्टनर बृजलाल निवासी दौलतपुर के पास आरोपी शैलेंद्र का आना जाना था। इसके बाद शैलेंद्र का उसके घर भी आना जाना शुरू हो गया। वहीं विकास भी शैलेंद्र की गाड़ी चलाता था और रोज नई नई गाड़ियां लाता था। जिससे वह उनसे प्रभावित हो गया। 

श्रवण की शिकायत के अनुसार शैलेंद्र ने कहा था कि उसकी हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा से काफी नजदीकी है और मंत्री उसकी बात मानते हैं। अगर तू हारे बच्चों को सरकारी नौकरी लगवानी है तो बता दो, वह लगवा देगा। अगर कोई पैसे देकर भी नौकरी लगना चाहता है तो उसे अवश्य लगवा दिया जाएगा। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी उसे बताया कि सैलेंद्र की कैबिनेट मंत्री से अच्छी पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उसने 44 बच्चों के रुपये एकत्रित कर लिए। आरोपी जिन बच्चों से मिलते थे उनको पक्की नौकरी की बात कहते थे और उसे जिम्मेदार बता देते थे। इस तरह उसने बच्चों से करीब 2 करोड़ 13 लाख रुपये एकत्रित करके आरोपियों को दे दिए। इसके बाद कभी वह बच्चों को हिसार तो कभी चंडीगढ़ साथ ले जाते थे। अब करीब पौने 2 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक बच्चों की नौकरी नहीं लगवाई गई है। 

आरोप है कि जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो उक्त लोगों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर एसपी ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में सभी आरोपों को दोषी पाया है और सदर थाने में उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी, जांच में उक्त आरोपी दोषी पाए गए हैं। सदर थाने में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।- दीपक सहारण, एसपी फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें