गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में रंजिश का कारण बताया कि संजय ने करीब सात माह पहले आरोपी अमन की बहन को पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर दी थी। इसको लेकर अमन व उसके परिवार वालों ने विरोध किया था लेकिन बाद में भाईचारे में फैसला हो गया था। अब ये ही रंजिश रखते हुए आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव व दो अज्ञात लोगों ने हमला करके हत्या की है।
मजदूरी का काम करता था मृतक
जगदीप ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण इसी बात को लेकर रात को चर्चा कर रहे थे। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। हरदीप और संजय उसे अपने साथ गाड़ी पर रखने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान संजय को अपने दोस्त के साथ मारपीट होने की सूचना मिली।
रंजिश के चलते युवक की हत्या करने का आरोप है। मृतक के चचेरे भाई जगदीप की शिकायत पर आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्जकर लिया है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।