फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खौफनाक: पेंट करने के बहाने करता है वारदात, अब तक दो महिलाओं समेत की तीन की हत्या

Mon, 17 May 2021 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाले है। उसने साल 2003 में पूनम नाम की महिला और उसके नौकर की हत्या की थी। अब लुधियाना में ही मेघा मल्होत्रा को मौत के घाट उतार दिया है। खास बात यह है कि आरोपी ने दोनों ही वारदात को पेंट करने के बहाने अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल पर आए हत्यारोपी ने ही पेंट करने के बहाने घर में घुस कर जमालपुर की जैन कालोनी में रहने वाली मेघा मल्होत्रा को मौत के घाट उतारा था। आरोपी पेंट करने के बहाने घर घुसा और लूट की नीयत से आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचाना और उसके बाद जांच की तो पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बस्ती स्थित अपने घर निकल गया था। पुलिस ने आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि मेघा के पति करण मल्होत्रा सीए हैं और रोजाना की तरह दस मई को अपने काम पर चले गए। उनके जाने के बाद मेघा और उसका बच्चा घर में अकेले थे। उसे घर में पेंट करवाना था और आरोपी को कुछ घंटे काम करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान होम डिलीवरी का सामान आया आरोपी के सामने अलमारी से मेघा ने पैसे निकालकर उसे दिए, जोकि आरोपी मोहन सिंह ने देख लिए। वहीं पर आरोपी ने लूट की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने घर का सामान लूटा और फरार होने लगा। मेघा ने आरोपी को देख लिया, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल चार्जर की तार से ही उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। कोरोना काल में आया था पैरोल पर, सोमवार को ही जाना था वापस पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2003 में मोहल्ला शास्त्री नगर में पूनम नाम की महिला के घर में घुसकर लूट की नीयत से उसकी और उनके नौकर छोटू की हत्या कर दी थी। आरोपी उनके घर भी पेंट करने ही गया था। उस हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा हुई थी। 

कोरोना काल में आरोपी पैरोल पर बाहर आया था। 17 मई को उसे जेल वापस जाना था। आरोपी अपनी जमानत के पैसे इकट्ठा कर रहा था। उसने करीब छह महीने पहले मेघा के घर के पास रहने वाली महिला के घर पेंट का काम किया था, जिस कारण मेघा को आरोपी के बारे में पता था। 

करण को भी पेंट के बारे में मेघा ने नहीं बतायामेघा ने घर में दीवार का कुछ हिस्सा पेंट करवाना था। उसने करण से भी इस बारे में बात नहीं की थी। उसने सीधे ही पड़ोसी के घर काम करने वाले आरोपी मोहन सिंह को पेंट के लिए बुला लिया और डेढ़ सौ रुपये में बात कर पेंट करने के लिए बोल दिया।

जब पुलिस जांच करने पहुंची तो पेंट करने वाले के बारे में करण से पूछा तो करण ने कहा कि उसने पेंट नहीं करवाया है। इसके बाद पुलिस जांच में सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए और उसके बाद आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मेघा का पर्स, लूटी हुई नकदी में से पांच हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान बरामद किया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें