फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Crime: धनास में 16 साल की किशोरी और 29 साल के युवक ने दी जान, फंदे से लटके मिले

Tue, 14 Oct 2025 10:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास में 16 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं धनास गांव में 29 साल के किशोर ने भी खौफनाक कदम उठाया है। 
विज्ञापन
chandigarh police - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के धनास में एक किशोरी और एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। दोनों घटना धनास में अलग-अलग हुई हैं। धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी 16 साल की किशोरी ने फंदा लगा लिया। वहीं इस घटना के कुछ देर बाद ही धनास गांव में 29 साल के युवक ने भी जान दे दी। युवक की पहचान सागर के दौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मारने वाले दोनों डिप्रेशन में थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहती थी। किशोरी मानसिक तनाव में थी, जिस वजह से उसने यह कदम उठा लिया। किशोरी ने घर पर ही फंदा लगाकर जान दी है। 

वहीं धनास गांव में युवक सागर ने भी घर पर फंदा लगाया है। सांगर प्राइवेट नौकरी करता था। वह इलेक्ट्रिशियन था। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस घटना स्थलों पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में रखवा दिया है। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें