फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के कारोबारियों से मिली 16 लाख की पुरानी करेंसी, 2 काबू

Tue, 29 Nov 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान श्री अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बरेली से आ रहे दो यात्रियों के कब्जे से 16 लाख 15 हजार 500 रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। पुलिस ने यह मामला जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है कि इनके पास पकड़ा धन काला धन है कि नहीं। 
विज्ञापन


इन दोनों व्यापारियों की पहचान बरेली निवासी मनीष कुमार और कार्तिक के रूप में की गई है। यह दोनों होजरी का काम करते हैं। इनका दावा है कि वे लुधियाना से सामान खरीदने के लिए अपने साथ नकदी लाए थे। जीआरपी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी का तलाशी अभियान चल रहा था। तभी मुलाजिमों ने अमरनाथ एक्सप्रेस से उतरे दो यात्रियों को रोका। उनके हाथ में बैग था, पुलिस को देखते ही वह डर गए। पुलिस को दोनों से पूछताछ में पता चला कि उनके पास पुरानी करेंसी (500 के नोट) हैं। इन दोनों व्यापारियों ने बताया कि इन दोनों का होजरी का कारोबार है। लेकिन यह दोनों यह नहीं बता रहे कि पुरानी करेंसी के नोट कहां पर देने थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें