फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों ने किया जमकर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी

Tue, 29 Nov 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नौबस्ता के इंस्पेक्टर, महिला सिपाही समेत छह लोग चुटहिल - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
कानपुर साउथ नौबस्ता के केशव नगर में पांच प्लाटों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने पहुंची केडीए और पुलिस टीम पर हमला हो गया। भीड़ ने पथराव कर दो झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे केडीए कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पथराव में नौबस्ता इंस्पेक्टर संजय त्यागी और महिला कांस्टेबल सुनीता सिंह समेत छह लोगों को चोट आई। हालात बेकाबू होने की सूचना पर एसपी साउथ राकेश जौली सर्किल के थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। तब जाकर प्लाटों को कब्जा मुक्त कराया जा सका।
विज्ञापन

केडीए के विशेष कार्य अधिकारी डीडी वर्मा ने बताया कि प्लाट नंबर 208 से लेकर 212 तक के आवंटियों ने  अपने प्लाटों पर कब्जे की शिकायत की थी। इस पर वह प्रवर्तन दल के एई पंचम शर्मा, जेई केके गुप्ता, जेई डीडी सोनी की टीम के साथ मंगलवार दोपहर को केशव नगर डब्ल्यू ब्लाक पहुंचे। जैसे ही बुलडोजर से अवैध कब्जों को ढहाने का काम शुरू किया तो भीड़ सड़क पर आ गई और टीम को घेरकर नारेबाजी करने लगी। इसके बाद भी अभियान नहीं थमा तो कुछ अराजकतत्वों ने पथराव शुरू कर दिया और आगजनी की। फोर्स कम होने पर कुछ देर के लिए बैकफुट पर आना पड़ा। इसके बाद और थानों की पुलिस और पीएसी पहुंची तब जाकर हालात पर काबू किया जा सका। इसके बाद टीम ने अवैध कब्जों को खाली कराया। सीओ गोविंद नगर के मुताबिक नौबस्ता पुलिस की तरफ से उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, पथराव, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। वीडियो फुटेज और फोटो से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें