फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी के दौरे की वजह से बैंक प्रबंधक ने लगाई थी छलांग, पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्गी के दौरे की वजह से बैंक प्रबंधक ने लगाई थी छलांग
विज्ञापन

- सिविल अस्पताल में उपचार के बाद बैंक प्रबंधक की हालत को देखते हुए पीजीआई किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानसिक तौर पर परेशान चल रहे बैंक अधिकारी का पीजीआई में इलाज चल रहा है। अधिकारी की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने माना है कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे और सोमवार को भी इस वजह से ही उन्होंने सेक्टर-पंाच स्थित एसबीआई की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से आत्महत्या के इरादे से छलांग लगाई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-पांच स्थित बैंक के कार्यालय की तीसरी मंजिल से अचानक बैंक प्रबंधक सुरेश राणा ने छलांग लगा दी। इसे देखते ही सभी अधिकारी और कर्मचारी हैरान हो गए और तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। छलांग लगाने के बाद वह नीचे पार्क की गई एक कार के ऊपर गिरे, जिससे उनके सिर और पैर पर भी गंभीर चोटें आई थी। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। सेक्टर-चार में अपने परिवार के साथ रह रहे बैंक प्रबंधक ने तनावग्रस्त होने की वजह से यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें