फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे 25 हजारी राकेश मोखरिया को एवीटी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीयस्तर के पहलवान रहे 25 हजारी राकेश मोखरिया को एवीटी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- आसन गांव में साथियों के साथ मिलकर शराब ठेकेदार की हत्या का है आरोप

- राष्ट्रस्तरीय कुश्तियों में जीते थे स्वर्ण पदक, एवीटी ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व में राष्ट्र स्तर के पहलवान रहे 25 हजार के इनामी राकेश को एवीटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल भी बरामद की गई है। आरोप है कि उसने आसन गांव में शराब ठेकेदार की साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा भी उसने कई ने वारदातों को अंजाम दिया।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा को सूचना मिली की वर्ष 2017 में आसन गांव में शराब ठेकेदार बलबीर की हत्याकांड में शामिल रहा 25 हजार का इनामी राकेश मोखरिया आउटर बाईपास पर झज्जर रोड पुल पर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एवीटी प्रभारी मय फोर्स के मौक पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए मोखरा गांव निवासी 25 हजार के इनामी राकेश मोखरिया को पुल से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 30 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इनामी ने पूछताछ में बताया कि जेल से छूटने के बाद वह शराब ठेकेदारी का काम करता था। इस काम में गांव आसन निवासी बलबीर जो शराब के ठेके लेता था रोड़ा बन रहा था। उसने गैंगस्टर रोहताश आसनिया के कहने पर वर्ष 2017 में बलबीर ठेकेदार की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वांछित रहे अमित को तीन दिन पूर्व ही एवीटी ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है।

वर्ष 2005 में रखा था अपराध जगत में कदम
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि राकेश ने वर्ष 2005 में अपराध जगत में कदम रखा था। लूट से लेकर हत्या व अन्य कई वारदातों को अंजाम दिया। इस पर कई केस दर्ज है।

सुबूत मिटाने के लिए बाइक को लगा दी थी आग
एवीटी प्रभारी के अनुसार बलबीर की हत्या करने के बाद इनामी व उसके साथियों ने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से उसकी बाइक को जला दिया था। अगले दिन सभी आरोपी हरिद्वार में स्नान करने के लिए चले गए थे। इसके बाद राकेश राजस्थान में अपने जानने वालों के यहां पर जाकर छिप गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2003 में हरियाणा के जीता था स्वर्ण
एसपी के अनुसार राकेश की गिनती रोहतक के अच्छे पहलवानों में की जाती थी। वर्ष 2003 में राकेश ने हरियाणा राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2003 में ही तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के पहवानों के दंगल में कास्य पद हासिल किया था। मगर राकेश को अपराध की दुनिया ने चकाचौंध कर दिया था। जिसके कारण उसने कुश्ती को छोड़कर अपराध का रास्ता अख्तियार कर लिया था। एवीटी ने इनामी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। एवीटी इनामी से पूछताछ कर रही है।


फोटो परिचय
एमए-2
एसपी कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस करते एसपी जशनदीप सिंह रंधावा
एमए-3
पकड़ा गया 25 हजार का इनामी राकेश मोखरियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें