फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय लड़के ने नाबालिग से किया रेप, पुलिस पर समझौता करवाने का आरोप

Mon, 11 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
ढकोली क्षेत्र में नाबालिग लड़के द्वारा अपने साथ खेलने वाली नाबालिग लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, परिजनों ने पुलिस पर समझौता करने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।   ढकोली निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी सुबह करीब 7 बजे गली में बच्चों के साथ खेल रही थी।

इस दौरान एक 13 वर्षीय लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मामले की जानकारी लड़की ने घर आकर पिता को दी, जिसके बाद उसे मामले की शिकायत तुरंत ढकोली पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी।  
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपी को उसके किए गए कृत्य की सजा दिलाकर न्याय की मांग कर रहे हैं।  

मामले को लेकर ढकोली चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर जगजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस के पास शिकायत सुबह 11 बजे आई है, जिसके बाद मामले की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, पीड़ित लड़की से जुड़े मामलों की पूछताछ के लिए महिला पुलिस से करवाई जाती है, जो एक अन्य केस में बिजी थी।

उसके आने के बाद कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जबकि शिकायतकर्ता द्वारा समझौता करवाने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें