फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती... मिलने गई 12 साल की नाबालिग की लूटी आबरू, चंडीगढ़ में युवक ने की वारदात

Wed, 09 Apr 2025 12:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। नाबालिक की सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच चैट होती थी। इसके बाद युवती उस युवक से मिलने पहुंची थी। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन बच्चों के लिए कितना खतरनाक और घातक साबित हो सकता है, इसका एक उदाहरण चंडीगढ़ में देखने को मिला है। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 12 साल की बच्ची की सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। दोनों के बीच चैट होती थी और फिर मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज हो गए। इसी बीच नाबालिग उस दोस्त से मिलने पहुंच गई। लेकिन नाबालिग के साथ जो हुआ वह उसने कभी सोचा नहीं होगा। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि दुष्कर्म करने वाला आरोपी वह नहीं था जिससे नाबालिग की बात होती थी। लेकिन आरोपी उसी युवक का ही दोस्त निकला। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोस्त से मिलने पहुंची 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती का सेक्टर-32 अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने मौलीजागरां निवासी आरोपी युवक सुरजीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। बच्ची की उसके साथ बातचीत और चैट होती थी। वह अपने दोस्त से मिलने के लिए मौलीजागरां पहुंच गई, लेकिन वह उसे नहीं मिला। वहां उसके दोस्त का जानकार सुरजीत उसे मिला। बच्ची सुरजीत को पहले से जानती थी। आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उधर, काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी गुमशुदगी की पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, शाम को बच्ची अपने घर लौट आई। घर पहुंचने के बाद उसने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें