फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने जन्मी बच्ची, सहेली ने भाई से कराया था रेप

Tue, 23 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
11वीं में पढ़ने वाली अविवाहित किशोरी ने बेटी जन्मी। आरोपी युवक और उसकी बहन गर्भवती किशोरी को सामान्य अस्पताल में छोड़कर चलते बने। मामला, रेवाड़ी का  है। इसके बाद किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल पीड़िता के राजस्थान निवासी परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार राजस्थान और हरियाणा के ही बॉर्डर के पास रहने वाली 17 वर्षीय एवं 11वीं कक्षा की छात्रा अटेली की तरफ पढ़ने के लिए ट्रेन से आती-जाती थी।

इसी दौरान उसकी दोस्ती अटेली निवासी एक युवती से हुई। युवती ने अपने शादीशुदा भाई से भी किशोरी की दोस्ती करवा दी। इसके बाद किशोरी उसके भाई के प्रेमजाल में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा था आरोपी, पर संतान नहीं थी कोई

रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
किशोरी के अनुसार युवती का भाई शादीशुदा है लेकिन उसके कोई संतान नहीं हो रही थी। इसीलिए दोनों भाई-बहन ने उसे फंसाया। इसी दौरान युवक ने कई बार उससे संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई। किशोरी के अनुसार उसके माता-पिता मजदूर तबके से हैं।

युवक की बहन के बहकावे में आकर और माता-पिता के कहने पर वह कई महीनों से उनके पास ही रह रही थी। उनके पास से ही स्कूल आती-जाती थी। जब डिलीवरी का समय नजदीक आया तो राजस्थान के कई अस्पतालों में उसे दिखाने के बाद रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों फरार हो गये। किशोरी के अनुसार दोनों संतान अपनाने को तैयार हैं, लेकिन उसको नहीं।

अस्पताल में किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
- डॉ. पुष्पा विश्नोई, सीएमओ, रेवाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें