फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: 11 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, शादी का झांसा देकर 10 महीने पहले हुआ था दुष्कर्म

Mon, 14 Mar 2022 07:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दुष्कर्म के बाद पंजाब के लुधियाना में 11 साल की बच्ची मां बन गई। अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी की तलाश की जारी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में 11 साल की एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है कि 10 महीने पहले शादी का झांसा दे एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग के बेटे को जन्म देने की सूचना के बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना कूमकलां पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि नाबालिग एक फैक्टरी में काम करती थी। वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। परिवार के साथ यहां रहती है और एक फैक्टरी में काम करते समय युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि नाबालिग ने पहले परिवार को बताया नहीं था। परिवार को शक हुआ तो उन्होंने इसके बारे में इलाके की एक महिला को बताया। नाबालिग ने महिला को सारी बात बताई तो महिला उलटा उस युवक के साथ मिल गई और परिवार वालों को पैसे का लालच देने लगी। परिवार नहीं माना तो महिला नाबालिग को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


वहां नाबालिग के साथ अत्याचार होने का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग को छुड़वाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें