फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेप: पुलिस पर लापरवाही का आरोप , SIT गठित, दो गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
विज्ञापन
आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में सोनीपत की 20 वर्षीय युवती की सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई थी। कार्रवाई करते हुए सोनीपत की सिटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक सुमित और उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि सुमित युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर एक सप्ताह पहले युवती ने आरोपी के मुंह पर थप्पड़ भी जड़ दिया था। इस कारण वह बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन


सोनीपत के सिटी थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि युवती की सोनीपत जिले के ही एक गांव में शादी हुई थी। पति से अनबन के चलते एक साल पहले उसने तलाक ले लिया। फिलहाल वह एक दवा कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसके पिता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक सुमित उसे लंबे समय से तंग कर रहा था। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था।

युवती और उसके परिवार ने यह कहकर शादी से मना कर दिया कि वह कोई काम धंधा नहीं करता है। एक सप्ताह पहले सुमित ने ड्यूटी पर जाते समय युवती का रास्ता रोक लिया था। इसका विरोध करते हुए युवती ने उसके मुंह पर थप्पड़ भी जड़ दिया था। इतना ही नहीं युवती ने कहा दिया था कि सुमित के साथ शादी करके उसे अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है। परिजनों का कहना है कि उस समय सुमित ने धमकी दी थी कि वह इस थप्पड़ का बदला लेकर रहेगा।
विज्ञापन


नौ मई को सुबह सात बजे किया अपहरण
पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह अपने दोस्त विकास के साथ कार लेकर नौ मई को दवा कंपनी के बाहर पहुंचा था। सुबह के समय जैसे ही युवती पहुंची तो आरोपियों ने उसे कार में खींच लिया और रोहतक लेकर आ गए। करीब नौ बजे आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में कार खड़ी कर दी। वहां पर शादी को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। ताव में आकर सुमित ने युवती के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद शव वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

मां बोली, आरोपियों को फांसी दी जाए

हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
थाने में करवा दिया बेटे के अपहरण का केस
वारदात के बाद सुमित अपने दोस्त विकास के साथ गायब हो गया। उसके परिजनों ने सोनीपत के सिटी थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ ही बेटे को गायब करने की शिकायत दे दी। उधर, लड़की के लापता होने से परेशान उसकी मां ने अपने पति से संपर्क किया। वह बाहर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह युवती के पिता के सोनीपत पहुंचने पर सिटी थाने में जाकर पूरे मामले की रिपोर्ट दी। 

मां बोली, आरोपियों को फांसी दी जाए 
मृतक महिला के घरवालों ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. वहीं मामले में सरकार की तरफ से जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है।

दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं, विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा
डॉक्टर एसके धरतवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पक्के तौर पर दुष्कर्म के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती की हत्या सिर में पत्थर मारकर की गई है। शव को कुत्तों ने कई जगह से नोच लिया था। इसी कारण शव ज्यादा क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था। 

सोनिया गांधी ने की गैंगरेप की निंदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा स्थित रोहतक में हुए गैंगरेप की निंदा की है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। सोनिया ने इस कृतघ्न सामूहिक बलात्कार और हत्या पर नाराजगी जाहिर की।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
शादी से इंकार करने पर युवती की सुमित ने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर हत्या की है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या पत्थर से सिर कुचल की गई। दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही केस में दुष्कर्म की धारा जोड़ी जाएगी। फिलहाल अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है।
अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी, सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें