फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के एक दिन पहले 10 चोरियां

Thu, 02 Oct 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे के एक दिन पहले दस स्थानों पर चोरियां होने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें से छह लोगों ने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


धनास के रहने वाले शिव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह सेक्टर-22-23 की डिवाइडिंग रोड से जा रहे थे तो उनका पर्स किसी ने किसान भवन के नजदीक छीन लिया। इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। चंडीगढ़ सेक्टर-20 के रहने वाले बलबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनकी मोटर साइकिल को हिमाचल भवन के सामने से चोरी कर लिया।

उन्होंने यह मामला सेक्टर-26 थाने में दर्ज करवाया है। सेक्टर-7 बी के रहने वाले परवेश राणा ने मामला दर्ज करवाया है कि उनकी मोटर साइकिल किसी ने उनके घर से चोरी कर ली। इस मामले को सेक्टर-26 के थाने में दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर-21 डी निवासी मनु कुकर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनके घर से नौ प्लास्टिक की कुर्सियां, एक स्कूटी स्केट साइकिल चुरा ली। इस मामले को सेक्टर-19 में दर्ज किया गया है।

उधर किशनगढ़ गांव के रहने वाले सीता राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनका साइकिल रिक्शा उनके घर के सामने से उड़ा लिया। यह मामला मनीमाजरा में दर्ज करवाया गया है।

बैंक आफ इंडिया सोसायटी सेक्टर-48 के निवासी गौरव बख्शी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनकी साइकिल उनके घर के समीप से चोरी कर ली। इस मामले को सेक्टर-31 में दर्ज करवाया गया है। इसी तरह सेक्टर-42 के रहने वाले ललित शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनका मोटर साइकिल सब्जी मंडी सेक्टर-34 से चुरा लिया है। इस मामले को सेक्टर-34 में दर्ज करवाया गया है।

अन्य मामले में सेक्टर-23 के निवासी जतिंदर पाल राणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनकी मोटर साइकिल सब्जी मंडी से चुरा ली। इस मामले की रिपोर्ट थाना सेक्टर-34 में दर्ज करवाई गई है।

सेक्टर-38 के निवासी राकेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनकी मोटर साइकिल शाम फैशन माल की पार्किंग से चुरा ली। इस मामले को सेक्टर-34 में दर्ज कराया गया है। सेक्टर-42 बी के अमनदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी ने उनकी कार घर के सामने से चुरा ली। इस मामले की रिपोर्ट थाना सेक्टर-36 में दर्ज करवाई गई है। इन सभी मामलों में चंडीगढ़ पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें