पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें काली जैकेट पहने एक व्यक्ति और नीले रंग का कोट पहने एक युवक एक साथ खड़ी महिलाओं पर नजर टिकाए कारों के पास खड़े नजर आए। पुलिस जांच के मुताबिक उन्होंने ही दोनों बहनों के पर्स पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उनकी तस्वीरें विभागीय उच्चाधिकारियों समेत अन्यों से साझा की, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
शिव मानस मंदिर से चली बारात, चोरों ने किया पीछा
पंकज की बारात इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित शिव मानस मंदिर से चली। पुलिस जांच में कयास लगाए गए हैं कि दोनों आरोपी मंदिर से ही प्रिंसी शर्मा और नीरज के पर्स पर नजर टिकाए थे। यह भी कयास लगाए गए कि आरोपी चोरों को पर्स के कीमती होने की भनक थी। इसी कारण वह मंदिर से होटल तक बहनों के पीछे लगे रहे होंगे।
पुलिस शिव मानस मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ करने सहित वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल करने के प्रयास में है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।