युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अल्केमिस्ट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
- फोटो : फाइल फोटो
क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी। पंचकूला स्थित अलकेमिस्ट अस्पताल से हर्निया के ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी मिली। एलकेमिस्ट के सीनियर कंसलटेंट (सर्जरी) एवं मेडिकल डायरेक्टर डा. आरके बतरा ने योगराज सिंह का ऑपरेशन किया था।
डा. बतरा ने कहा कि योगराज सिंह अब पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन उनको करीब दो साल तक एक्सरसाइज नहीं करनी है। योगराज सिंह को हर्निया थी, जिनका ऑपरेशन कर दिया गया है। 26 जुलाई को योगराज को पेट में दर्द के कारण एलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद दर्द बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने योगराज सिंह को ऑपरेशन की सलाह दी। योगराज सिंह ने अस्पताल में ऑपरेशन करवा लिया था।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में योगराज सिंह ने कहा कि जल्द शूटिंग शुरू कर देंगे। युवराज सिंह, पत्नी नीना सिंह और पूरे परिवार एवं फैंस का सहयोग मिला। रियो ओलंपिक पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए योगराज सिंह ने कहा कि खेलों पर सोचो मत की मेडल आएगा या नहीं। फिल्मों में वापसी पर योगराज ने कहा कि कई फिल्में आने वाली हैं जिनको वह साइन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने के बाद उनको ऐसा लगा कि उन्हें कोई समस्या न हो जाए और फिल्मों में प्रोड्यूसरों का पैसा डूब न जाए। लेकिन अस्पताल के डाक्टर बतरा और स्टाफ के अच्छे बर्ताव से वह ठीक हैं।