चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्रिकेट टेनिस बाल एसोसिएशन जूनियर और सबजूनियर टीम के चयन के लिए ट्रायल ले रही है। यह ट्रायल चंडीगढ़ क्रिकेट सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45 में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।
ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी 25वीं सबजूनियर और जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शहर की टीम से खेलेंगे। चैंपियनशिप 23 से 30 सितंबर तक जम्मू में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप जम्मू एवं कश्मीर टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई जाएगी। मुकाबले टेनिस बॉल क्रिकेे ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक खेले जाएंगे।
ट्रायल में हिस्सा लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी चंडीगढ़ क्रिकेट टेनिस बाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुतिक्षण मेहता के से 94170-81001 पर संपर्क कर सकते हैं।