पंजाब में गुरुवार को कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 1644 पहुंच गई है। वहीं, होशियारपुर के एक व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में इस महामारी से 28 लोग जान गंवा चुके हैं। अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि हरनेक सिंह (55) निवासी हरखोवाल 3 मई को गंभीर हालत में लाया गया था। उसके गुर्दे खराब थे और उसे पीलिया भी था। इलाज के दौरान 6 मई को उसकी मौत हो गई जबकि 7 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
गुरुवार को सबसे अधिक मामले अमृतसर और तरनतारन में सामने आए। अमृतसर में 46 नए मामले सामने आए जबकि तरनतारन में कुल 43 मामले सामने आए। इनके अलावा जालंधर में भी 12 नए मामलों की पुष्टि हुई। वहीं, 14 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे। इनमें पटियाला और एसएएस नगर मोहाली से छह-छह लोग जबकि मानसा व फरीदकोट से एक-एक मरीज ठीक होकर घर पहुंचा।
अमृतसर में अब तक कुल 276 पुष्ट मामले सामने आए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जालंधर में यह आंकड़ा 147 है। यहां पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लुधियाना में कुल मामलों का आंकड़ा 125 है, यहां भी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 149 लोग ठीक हो चुके हैं।
इनके अलावा पटियाला में 6 नए मामले आए हैं। इनमें दो मरीज के संपर्क वाले और तीन नए केस हैं। फतेहगढ़ साहिब में एक नया मामला सामने आया है। गुरदासपुर में छह मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें तीन नए केस हैं। जालंधर में बारह मामलों की पुष्टि हुई है। सभी पॉजिटिव मरीज के संपर्क वाले हैं। संगरूर में एक नया केस है, जबकि बठिंडा में दो नए केस सामने आए हैं। इनमें ड्राइवर और मजदूर शामिल है।
एसएएस नगर मोहाली में कुल मामलों की संख्या 95 हैं, जबकि एक्टिव केस 44 हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। होशियारपुर में यह आंकड़ा 89 है। यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पटियाला में कुल 95 मामले सामने आए हैं। और दो लोगों की मौत हो चुकी है। संगरूर में 88 मामलों में से 85 सक्रिय केस हैं।
नवांशहर में कुल 85, गुरदासपुर में 91, मुक्तसर में 65, मोगा में 56, फरीदकोट में 45 मामले अब तक मिले हैं। फिरोजपुर में कुल 43, फाजिल्का में 39, बठिंडा में 39, पठानकोट में 27, बरनाला में 20, मानसा 19, फतेहगढ़ साहिब 20, कपूरथला में 18, रोपड़ में 16, केस हैं। अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 34701 तक पहुंच चुकी है। इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।