फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पुलिस को नहीं मिला सुखपाल खैरा का रिमांड, अदालत ने न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेजा

Mon, 16 Oct 2023 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सुखपाल खैरा के वकील नितिन मिड्डा व संजीव कंबोज ने सरकारी वकील की दलीलों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आठ दिन के रिमांड के दौरान खैरा से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। बचाव पक्ष की दलीलों पर अदालत ने अपनी सहमित जताई और खैरा को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सोमवार को अदालत में पेश किया। आठ दिन के पुलिस रिमांड में फाजिल्का पुलिस खैरा से कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने खैरा को न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेज दिया है। खैरा को कड़ी सुरक्षा में नाभा जेल पुलिस लेकर गई है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस को आठ दिन खैरा से पूछताछ करने को मिले थे लेकिन पुलिस खैरा से कुछ भी हासिल नहीं कर सकी है। पुलिस ने साल 2015 के एनडीपीएस मामले में सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है।

रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने खैरा को कड़ी सुरक्षा के बीच जलालाबाद की अदालत में पेश किया। सरकारी वकील बलजीत सिंह ने अदालत में सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस उक्त मामले में नामजद आरोपी गुरदेव सिंह द्वारा लिए गए एक लोन व खैरा के पासपोर्ट संबंधी जांच करना चाहती है, इसीलिए खैरा का और पुलिस रिमांड बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ खैरा के वकील नितिन मिड्डा व संजीव कंबोज ने सरकारी वकील की दलीलों का विरोध किया और कहा कि पुलिस आठ दिन के रिमांड के दौरान खैरा से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। बचाव पक्ष की दलीलों पर अदालत ने अपनी सहमित जताई और खैरा को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें