फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदाउदी शो के लिए तैयारियां शुरू, टैरेस गार्डन में खिलने लगीं कलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने 35वें गुलदाउदी शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गुलदाउदी शो 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में फूलों की कलियां खिलने लगी हैं। लोगों के आकर्षण का केंद्र इन फूलों पर निगम के माली पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार निगम शो पर 11.17 लाख रुपये खर्च करेगा। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

गुलदाउदी शो में किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो के चयन के बाद घोषणा की जाती है। नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग ने गुलदाउदी की 268 से भी अधिक किस्मों को डिस्प्ले करने की तैयारी कर ली है। निगम की ओर से कुछ दिनों में टैरेस गार्डन में गमलों को सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बागवानी विभाग 10 हजार गमलों में लगे गुलदाउदी को डिस्प्ले करने की तैयारी कर रहा है।
बॉक्स
2 से 4 दिसंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
गुलदाउदी शो में शहर के लोगों का भी पूरा उत्साह रहता है। इसमें आयोजित होने वालीं प्रतियोगिताएं 2 से 4 दिसंबर तक होंगी। इसमें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, पीजीआई, पंजाब वेयर हाउसिंग कांप्लेक्स, इमटेक, हरियाणा पीडब्लूडी, एजी पंजाब के अलावा निजी व सरकारी संगठन, आरडब्ल्यूए के सदस्य भाग लेते हैं। इसके लिए इनाम का बैठक में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें