फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्टः पाक सीमा पर भी बढ़ी निगरानी, अटारी और करतारपुर कॉरिडोर पर मेडिकल पोस्ट स्थापित

Thu, 30 Jan 2020 05:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चीन के बाद बाकी देशों में भी कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे भारत से इसके संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं। सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। पंजाब के मोहाली में उत्तर भारत का पहला कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने से जहां एक ओर हडकंप मच गया तो वहीं पूरे पंजाब में अस्पतालों को इसके बारे में अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा में भी कोरोना के पांच संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। सभी अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में अब भारत-पाक सीमा पर कोरोना को लेकर अलर्ट है। अटारी-वाघा और करतारपुर कॉरिडोर पर पाक से आने और जाने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है...

अमृतसर एयरपोर्ट में 500 से अधिक यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग
कोरोना वायरस को लेकर श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। सिंगापुर, दुबई और कुआलालांपुर से आने वाले 500 से अधिक यात्रियों की जांच थर्मल स्कैनिंग से की गई। एयरपोर्ट में एक विशेष एंबुलेंस की तैनाती गई है। जांच में कोई भी यात्री कोरोना वायरस का संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन

अटारी-वाघा सड़क सीमा पर भी जांच

सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने बताया कि अटारी सड़क सीमा पर पाक से आने वाले यात्रियों के जांच के लिए एक टीम तैनात की गई है। सिविल सर्जन से जब पूछा गया कि क्या सभी यात्रियों की जांच की जा रही है तो डॉ. जोहल ने कहा कि यात्री जब टर्मिनल में पहुंचते हैं तो उनसे पूछा जाता है कि उनमें से कोई यात्री चीन से तो नहीं आया।

चीन से आने वाले यात्री की जांच थर्मल स्कैनिंग से करने के बाद ही टर्मिनल से बाहर भेजा जाता है। जांच में यदि कोई यात्री बीमार पाया जाता ही तो उसको अलग कर जांच की जा रही है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठक का आयोजन किया। 

इस बैठक में ढिल्लों ने कहा कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। सिविल अस्पताल व श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा की बेशक अमृतसर हवाई अड्डे से चीन से कोई भी सीधी उड़न नहीं है फिर भी चीन से किसी भी रास्ते अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों की जांच जरूरी है। 

एयरपोर्ट पर स्थापित थर्मल स्कैनर यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच कर रहा है। डीसी ने बताया की पिछले दिनों बाहर से आए एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई थी। सेहत विभाग ने इस मरीज के सैंपल लैब भेज थे। इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बैठक में एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनोज चिनसरिया, डॉ. जोहल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

करतारपुर कॉरिडोर पर मेडिकल पोस्ट स्थापित

चीन में तेजी के साथ फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के ज्यादातर देश अलर्ट हो गए है। स्वस्थ्य विभाग ने भारत-पाकिस्तान के मध्य बने करतारपुर कॉरिडोर पर मेडिकल पोस्ट स्थापित की है। यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ विभाग मेडिकल पोस्ट में आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. किशनचंद ने दी। 

सिविल सर्जन के कहा कि अगर कोई भी चीन की यात्रा से आया है या फिर बीमारी के लक्षण दिखे तो उसे तुरंत जिला अस्पताल में रेफर किया जाएगा। इस संबंध में कॉरिडोर में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को वायरस को लेकर सतर्क किया गया है। कोरोना वायरस के बारे में जानकारी भी डिस्पले में प्रदर्शित की जाएगी।

डॉ. चंद ने बताया कि फिलहाल अभी तक गुरदासपुर जिले में इस वायरस का कोई भी केस नही मिला है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए राज्य स्तरीय लैब का प्रबंध किया गया है। गुरदासपुर में हर विकास खण्ड में रैपिड रिस्पांड टीम, फ्लू कार्नर और आईसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं।

वहीं जिला ऐपीडिमालोजिस्ट डा वंदना ने बताया कि हर एक को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी की पिछले 14 दिनों में चीन की ट्रैवल हिस्ट्री है तो वह तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्था में रिपोर्ट करे। संदिग्ध मरीज को कम से कम 28 दिनों तक आईसोलेशन में रखा जाएगा। 
विज्ञापन

होशियारपुरः चीन से आई महिला को 28 दिन तक निगरानी में रखा गया 

होशियारपुर में कोरोना वायरस का अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। डीसी ईशा कालिया ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कि कनाडा से चीन होते हुए होशियारपुर की महिला आई थी और उन्हें तीन दिन पहले खांसी व बुखार हो गया था। वह चीन से होते हुए आई थी इसलिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के मुताबिक उक्त महिला की उनके घर में ही 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। 

डीसी ने बताया कि महिला की हालत में काफी सुधार है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति चीन की यात्रा की है और 1 जनवरी 2020 तक भारत आया है तो उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट करना या हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करना अत्यावश्यक है। फतेहगढ़ साहिब में कोरोना वायरस को लेकर सभी अस्पतालों में अलग फ्लू वार्ड बनाए गए हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें