फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः हरियाणा में एन्हांसमेंट की दूसरी गणना भी अटकी, 103 सेक्टरों में सिर्फ 60 की हुई

Mon, 23 Mar 2020 11:12 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के चलते हरियाणा में एन्हांसमेंट की दूसरी गणना अटक गई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा सत्र के दौरान 20 मार्च तक प्रक्रिया पूर्ण करने की डेडलाइन के बावजूद एचएसवीपी तय समय सीमा में कुल 103 सेक्टरों में से मात्र 60 सेक्टरों की ही दूसरी गणना कर पाया। इससे भी सेक्टरवासियों को बड़ी राहत मिली है, लगभग सभी सेक्टरों की एन्हांसमेंट की राशि काफी कम हुई है। जींद व हांसी सेक्टरों के अलाटियों को राहत कम मिली है।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों के 43 सेक्टरों की रिकेलकुलेशन होनी अभी बाकी है। ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शेष सेक्टरों की दूसरी गणना कोरोना का प्रकोप थमने के बाद जल्द पूर्ण करवाने व राशि अपडेट करने की मांग की है। सेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि एचएसवीपी के पाचों जोन में केवल हिसार जोन में सभी सेक्टरों की दूसरी गणना पूर्ण हुई है। गणना के बाद सेक्टरों की एन्हांसमेंट राशि कम या ज्यादा घटी है, ये उन सेक्टरों में स्थित कॉमन लैंड, सेलेबेल एरिया व पूर्व में अदा की गई राशि आदि पर निर्भर करता है।

एन्हांसमेंट राशि 0 से 30 प्रतिशत घटी
जींद : सेक्टर-6, 7,  8, 9
हिसार: सेक्टर-9, 11
हांसी: सेक्टर- 3, 5, 6 पार्ट
पानीपत: सेक्टर-6
विज्ञापन

30 से 50 प्रतिशत घटी राशि

अंबाला : सेक्टर- 9, 10
कैथल: सेक्टर-19, 20
हिसार: सेक्टर-15
फरीदाबाद: सेक्टर- 8, 20 ए, 20 बी, 21 सी व 21 थ्री, 56 पार्ट
पलवल: सेक्टर- 12
पानीपत: सेक्टर- 24
झज्जर: सेक्टर- 6
गुरुग्राम: सेक्टर- 27, 28

 राशि 50 से 70 प्रतिशत घटी
रोहतक : सेक्टर 3, 4 एक्सटेंशन, 5
फतेहाबाद: सेक्टर- 3 पार्ट टू
पंचकूला: सेक्टर- 24, 25, 26, 27, 28
फरीदाबाद: सेक्टर 46 पार्ट वन व टू, 48, 58
सोनीपत: सेक्टर- 14
पानीपत: सेक्टर- 7, 8, व 18
गुरुग्राम: सेक्टर- 51

 राशि 70 प्रतिशत से अधिक घटी
हिसार: सेक्टर- 3, 5, 1 व 4 पार्ट, सेक्टर- 16, 17 व 13 पार्ट, सेक्टर-1 व 4
फतेहाबाद: सेक्टर- 3 पार्ट वन
रोहतक: सेक्टर- 1 व 6
सोनीपत: सेक्टर- 12 व 15 पार्ट वन
गुरुग्राम : सेक्टर- 57
करनाल: सेक्टर- 9, 32
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें