फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में बढ़ने लगा संक्रमण, नए मामलों में वृद्धि, हरियाणा में तीन की मौत

Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में थमी कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। गनीमत यह रही है कि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की जान नहीं गई। प्रदेश की संक्रमण दर 0.10 से बढ़कर 0.17 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दो दिन में संक्रमण दर में इजाफा होने के साथ ही नए मामलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 62 नए मामले आए हैं। साथ ही संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत से बढ़कर बुधवार को 0.17 फीसदी पर पहुंच गई। अच्छी बात यह रही है कि 24 घंटों में संक्रमण से एक भी मौत का नया मामला नहीं आया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12264923 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 599266 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राज्य में अभी 473 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण से अब तक 16299 लोगों की मौत हो चुकी है। सात संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 47 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ब्लैक फंगस का भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 678 मामले आ चुके हैं, 51 की इससे मौत हो चुकी है।

हरियाणा में कोरोना के 27 नए मामले, तीन की मौत
उधर, बुधवार को हरियाणा में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं, जबकि हिसार, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि 12 जिलों में एक भी केस नहीं मिला है, सबसे अधिक गुरुग्राम में मात्र नौ नए केस मिले हैं। अन्य जिलों में इससे कम आंकड़ा है। इस समय रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत चल रही है। एक दिन की संक्रमण दर की बात करें तो 0.09 प्रतिशत तक आ गई है। इस समय एक्टिव केस 712 हैं और इनमें से 132 मरीज घर पर ही इलाज ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें