फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कैंसर नहीं, पेट में है गांठ, पीजीआई चंडीगढ़ की जांच में खुलासा

Thu, 05 Aug 2021 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पेट में गांठ मिली है। पीजीआई चंडीगढ़ की जांच में यह खुलासा हुआ है। पेट में काफी दर्द होने के बावजूद बुधवार को वह कार्यालय पहुंचे और जरूरी फाइलें निपटाईं। उन्होंने बताया कि छह महीने से वह इसी आशंका में जीवन जी रहे थे कि उन्हें पेट का कैंसर है या नहीं। हालांकि अब पीजीआई की जांच में स्थिति स्पष्ट हो गई है। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर है। उन्हें कैंसर नहीं, बल्कि पेट में गांठ है, जिसके दर्द से वह अक्सर पीड़ित रहते हैं। छह महीने से विभिन्न डॉक्टर कैंसर की आशंका जता रहे थे। मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए पैट-स्कैन के बाद स्थिति साफ हो गई।

विज्ञापन


पैट-स्कैन की रिपोर्ट में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया है कि पेट में सिस्ट या गांठ है, जिसे कैंसर नहीं कह सकते। जांच रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। विभाग ने रिपोर्ट के साथ गांठ को दिखा रहीं रंगीन तस्वीरें भी भेजी हैं। एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी के डॉक्टर चौहान की ड्यूटी विज ने पीजीआई से रिपोर्ट लेने के लिए लगाई थी।

अनिल विज ने इसके बारे में बुधवार को स्वयं जानकारी दी। पेट में काफी दर्द होने के बावजूद वह कार्यालय पहुंचे और जरूरी फाइलें निपटाईं। उन्होंने बताया कि छह महीने से वह इसी आशंका में जीवन जी रहे थे कि उन्हें पेट का कैंसर है या नहीं। मंगलवार को ही इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे नाराज हुए। 
विज्ञापन


डीएसपी करेंगे विज की हस्ताक्षरित शिकायत की जांच
अनिल विज की हस्ताक्षरित शिकायत की जांच अब हरियाणा में डीएसपी स्तर का अधिकारी ही करेगा। गृह मंत्री के कार्यालय की तरफ से बुधवार को इस संबंध में सभी पुलिस आयुक्तों, एसपी, आईजी, डीसीपी को आदेश जारी कर दिए गए। आदेश सीधे भेजे गए हैं। इसमें डीजीपी मनोज यादव को न तो प्रति भेजी गई है, न ही उन्हें इन आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए कहा गया है। 

गृह मंत्री विज खुद अपने स्तर पर इसकी समीक्षा करेंगे। विज के पास पुलिस विभाग से जुड़ी अनेक शिकायतें आती हैं। जिन्हें वह जांच के लिए पुलिस विभाग को भेजते हैं। इनकी जांच में लीपापोती न हो इसलिए विज ने उनकी हस्ताक्षरित शिकायत की जांच डीएसपी या उसके स्तर के अधिकारी से कराने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें