चंडीगढ़ के बाजार और मॉल्स तो कोरोना की मार से 90 फीसदी उबर चुके हैं, लेकिन सिनेमा घरों का संकट दूर नहीं हो रहा है। आज भी उनका 15 फीसदी घाटा ही पूरा हो पाया है। इसके पीछे बड़ी वजह कोरोना के कारण किसी भी नई फिल्म का रिलीज न होना है। पुरानी फिल्मों में लोगों की रूचि नहीं है। एलांते मॉल में नेक्सस मॉल के वरिष्ठ उप प्रधान जयेन नाइक ने बताया कि पहले लॉकडाउन के बाद जब दीपावली आई थी तो बाजारों में रिकवरी रेट धीमा था। दूसरे लॉकडाउन के बाद बाजारों में 90 प्रतिशत तक रिकवरी रेट है।