फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑर्डिनेशन कमेटी ने भूख हड़ताल से सीटीयू कर्मियों को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित सीटीयू निदेशक कार्यालय में सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक भूख हड़ताल की। इसमें शामिल हुए कोआर्डिनेशन कमेटी के नेताओं ने कहा कि प्रशासन किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों का टेंडर रद्द करे। 23 फरवरी को कर्मचारी नेता निजीकरण के विरोध में प्रशासन को मांगपत्र देंगे।
विज्ञापन

कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार और संरक्षक श्याम लाल घावरी ने कहा कि सीटीयू में किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर ली जा रही निजी बसों के खिलाफ निदेशक कार्यालय में एक दिन की भूख हड़ताल की जाएगी। सीटीयू कर्मचारी पिछले 72 दिनों से भूख हड़ताल कर विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शहर के लोग सीटीयू बसों पर भरोसा करते हैं। लोगों ने कभी भी निजी बसों की मांग नहीं की। अधिकारी सीटीयू की कंडम बसों की जगह नई बसें खरीदने के लिए मिले 23 करोड़ रुपये के बजट को खर्च कर नई बसें खरीदें। सीटीयू की 417 बसेेें का फ्लीट पूरा किया जाए। कंडक्टर, ड्राइवर और मेकेनिकल कर्मचारियों के खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाए। जब तक स्टाफ पूरा नहीं होता, तब तक कर्मचारियों को ओवरटाइम देकर बंद पड़ी बस सर्विस को चालू किया जाए। भूख हड़ताल में कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, संरक्षक श्याम लाल घावरी, किशोरी लाल, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, राहुल वैद, मुरगेशन, सुखविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, जिउन सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, मोहन लाल और पंचनादन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें