फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मिड डे मील बनाते समय फटा कुकर, सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल में सुबह हादसा, वर्कर का चेहरा झुलसा

Thu, 25 Aug 2022 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुकर फटने के बाद स्कूल स्टाफ की ओर से कुक को सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया। वहीं उनके साथ एक और कर्मचारी की टांग भी जल गई है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में फटा कुकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार सुबह मिड-डे मील बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में मुख्य रसोइया (हेड कुक) रूप राम समेत दो लोग झुलस गए। रूप राम का चेहरा झुलस गया लेकिन गनीमत रही कि आंखें बच गईं। वहीं, दूसरे कर्मचारी का पैर जला है। 

विज्ञापन


दोनों को पीजीआई ले जाया गया जहां रूप राम को भर्ती कर लिया गया जबकि दूसरे कर्मचारी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। उधर, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है, जो सोमवार को अपनी रिपोर्ट देगी। स्कूल के मिड-डे मील के प्रमुख प्रदीप ने बताया कि मुख्य रसोइया रूप राम की शिफ्ट सुबह पांच बजे शुरू हो जाती है। 

गुरुवार सुबह करीब सवा छह बजे मिड-डे मील बनाते समय रूप राम को कुकर फटने की आशंका हुई और उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए किचन से कुकर हटाने की कोशिश की, इसी दौरान कुकर फट गया। इस दौरान स्कूल में एक शिक्षक भी मौजूद थे। उन्होंने मिड-डे मील स्टाफ के साथ रूप राम को पीजीआई पहुंचाया। शिक्षा विभाग के निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी ने पीजीआई पहुंचे और उनका हाल जाना। साथ ही स्कूल का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि रूप राम के साथ एक और कर्मचारी की टांग जली है। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, रूप राम के इलाज का खर्च शिक्षा विभाग की ओर से वहन किया जा रहा है ताकि उन्हें कोई आर्थिक परेशानी नहीं हो। बता दें कि जीएमएसएसएस-10 में कलस्टर किचन है। यहां खाना तैयार करवाकर कलस्टर के स्कूलों में भेजा जाता है। बता दें कि इसी सत्र से स्कूलों में मिड-डे मील तैयार होने लगा है। इससे पहले स्कूलों में मिड-डे मील सप्लाई के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन हुआ करते थे। 
 

डॉक्टरों के अनुसार रूप राम को दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी जबकि दूसरे घायल कर्मी को फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी है। सोमवार को कमेटी को रिपोर्ट देनी है। मौके पर जाकर कुकर की स्वयं जांच की थी, कुकर आईएसआई मार्क था।  - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें