फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः छात्र संघ चुनाव से पहले चौटाला का बड़ा दांव, स्टूडेंट विंग इनसो को किया भंग

Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
op chautala - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विगत सात अक्तूबर को गोहाना रैली में अभय के खिलाफ हूटिंग करनी इनेलो की युवा और छात्र इकाइयों को महंगा पड़ गया है। दोनों इकाइयों की इसी अनुशासनहीनता पर इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने बेहद सख्ती से लगाम कसते हुए तुरंत प्रभाव से दोनों इकाइयों को ही भंग कर दिया है। गुरुवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो की युवा इकाई और इंडियन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है।

विज्ञापन


इनेलो प्रवक्ता के अनुसार पार्टी की इन दोनों युवा शाखाओं को अनुशासनहीनता के कारण और पार्टी के आदर्शों के विरुद्ध काम करते हुए पाया गया है। उनके अनुसार गोहाना में 7 अक्तूबर को हुई जननायक चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस सम्मान समारोह रैली में पार्टी की युवा इकाई पूरी तरह अपनी भूमिका निभाने में असफल रही है। दूसरी तरफ यह पाया गया था कि इनसो पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

विज्ञापन

अनिल विज - फोटो : ani
इनसो पर यह आरोप भी है कि पार्टी विरोधी शक्तियों से मिलकर षड्यंत्र करते हुए उपरोक्त रैली में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई और इनेलो की साख को बट्टा लगाने का प्रयास किया गया है। उल्लेखनीय है कि सम्मान रैली की इस घटना के बाद ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने रैली का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे। इसी के चलते अब ये कार्रवाई की गई है।

इनेलो पर विज का तंज ‘बच्चे जवान हुए, तानाशाही नहीं सहेंगे’
 इनेलो परिवार में अंतर्कलह पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली है। उन्होंने इस प्रकरण पर इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘घर टूटता है तो दुख होता है, परंतु पार्टी टूटती है तो सबको अच्छा लगता है’। उन्होंने कहा कि इनेलो अब न केवल टूट के कगार पर है बल्कि पारिवारिक झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। परिवार के बच्चे अब जवान हो चुके हैं और वे किसी भी प्रकार की तानाशाही सहन नहीं कर सकते हैं। इनेलो में नेताओं को बोलने की आजादी से महरूम रखा है, जिसके कारण 1990 का इतिहास स्वयं को दोहरा रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि हमारी सरकार जिस भी कार्य को शुरू करती है, उसी काम को हमेशा कांग्रेस के लोग एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं की घोषणा करार देते हैं। विज ने कहा कि सोनीपत जिले के बड़ी गांव में लगने वाली रेल कोच फैक्टरी से राज्य के 10 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसका निर्माण कार्य 163 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें