फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रार: सिद्धू के सलाहकार माली की फिर विवादित टिप्पणी, कैप्टन को 'अलीबाबा', समर्थकों को कहा '40 चोर'

Wed, 25 Aug 2021 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंजाब कांग्रेस का विवाद थमता दिख रहा था लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद और बढ़ गया है। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थकों को लेकर एक बार फिर विवादस्पद टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
मालविंदर सिंह माली, कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जहां विवादित टिप्पणियां करने वाले अपने सलाहकारों के बचाव में जुटे हैं, वहीं उनके सलाहकार लगातार हमलावर हैं। बुधवार को सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए अपने फेसबुक पेज पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थकों को अली बाबा चालीस चोर की संज्ञा दे दी।

विज्ञापन


इससे पहले माली ने कश्मीर मुद्दे पर विवादास्पद टिप्पणी करके पूरी कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर विरोधियों के निशाने पर ला दिया है। उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी का विवादास्पद कार्टून अपने फेसबुक पेज के कवर पर लगाया था जिसे भारी विरोध के बावजूद अब तक नहीं हटाया है।

माली यहीं नहीं रुके, उन्होंने कैप्टन की निजी जिंदगी के बारे में भी अभद्र टिप्पणी करने से गुरेज नहीं किया। बुधवार को माली ने कैप्टन और उनके वफादार मंत्रियों पर हमला करते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में कैप्टन को ‘अली बाबा’ और उनके समर्थकों को ’चालीस चोर’ करार दिया। 
विज्ञापन


यही नहीं, उन्होंने कैप्टन खेमे को चेतावनी देते हुए अपनी पोस्ट में कहा कि नवजोत सिद्धू न तो ‘दूल्हे की तरह काम करेंगे, न ही ’अली बाबा और चालीस चोर की बारात का नेतृत्व करेंगे’। यह भी उल्लेखनीय है कि माली ने उन मंत्रियों को चालीस चोर कहा है, जिन्होंने मुख्यमंत्री से माली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इसके अलावा, माली ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और पंजाब के शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला पर भी निशाना साधा है। माली ने मनीष तिवारी को लुधियाना का ‘भगोड़ा’ बताया है जबकि सिंगला को अली बाबा के चालीस चोरों में से एक बताया है। माली ने सिंगला पर पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों में खुली लूट करने का आरोप लगाया है। उन पर पंचायत के पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें