फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्टर पर जंग, कैप्टन ने आप को ललकारा

Fri, 12 Feb 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की ओर से उन पर लगाए जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर फैलाने संबंधी आरोपों की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप की ओर से जो कुछ किया जा रहा है, उससे वह हैरान नहीं हैं। पर इससे साबित हो गया है कि केजरीवाल पक्के झूठे हैं।

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल दो कश्तियों में सवार होने की कोशिश कर रहे हैं। पहले आप ने पोस्टर के जरिये लोगों से भिंडरावाला का जन्मदिवस मनाने की अपील की, लेकिन जब बात उल्टी पड़ गई तो वे अपने भगोड़े वाले चरित्र पर उतर आए हैं। कैप्टन ने आप को चुनौती दी कि पोस्टर के मामले में एफआईआर दर्ज करकर इसकी जांच करवाए।
अगर आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं कर सकती तो सरकार बनने के बाद कांग्रेस यह करेगी। कैप्टन ने सवाल किया कि अगर आप इस पोस्टर के पीछे नहीं है तो सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर शिकायत दर्ज करवाने से पीछे क्यों हट गए। आप ने हमेशा अफवाहों पर टिकने की कोशिश की है। पहले वह अफवाह फैलाती है, फिर पीछे हट जाती है।
विज्ञापन


आप को शोर मचाने के बजाय साइबर कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करवाना चाहिए। पर आप जानती है कि अगर जांच हुई और आरोपियों का खुलासा हुआ तो आखिर में शक की सुई इस पर ही टिकनी है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में गर्मपंथी एजेंडे पर चलना खतरनाक है। हाल ही में फैलाए गए पोस्टर युवाओं को गुमराह करने की सोच थी।

कैप्टन ने केजरीवाल को पंजाब में किसी भी तरह का गर्मपंथी कार्ड न खेलने की चेतावनी दी। कहा कि अगर आप पंजाब में एक लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरना चाहती है तो बांटने वाले तरीकों का इस्तेमाल न करें। क्योंकि पंजाब हिंसा और खून-खराबे के एक और काले दौर का सामना नहीं कर सकता।
विज्ञापन


इससे केजरीवाल और उनके यूपी, हरियाणा के नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है, जो पंजाब में आग लगाकर खुद कहीं और सुरक्षित निकल जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें