फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के ठेका कर्मचारी 3 नवंबर से करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली बोनस नहीं मिला तो काली पट्टी बांधेंगे, 14 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने ठेका कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। शनिवार को अश्विनी कुमार मुंजाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 2 नवंबर 2026 तक नियम-25 के तहत दिवाली बोनस नहीं मिला तो 3 नवंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। समान काम-समान वेतन के तहत जनवरी 2024 से 2026 तक के बकाया एरियर का कम से कम 50 प्रतिशत भुगतान दिवाली से पहले नहीं हुआ तो 14 नवंबर से क्रमवार भूख हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन

यूनियन ने वर्ष 2018 से 2024 तक के लंबित एरियर का भुगतान, पार्किंग अटेंडेंट सुखवीर सिंह की बहाली, समूह चिकित्सा बीमा और रिलीवरों को वरिष्ठता के आधार पर समायोजित करने की मांग की है। इसके अलावा ठेकों, भर्तियों और एरियर भुगतान की सीबीआई जांच, पीएफ की कथित अवैध कटौतियों की वापसी और ठेका श्रम प्रणाली समाप्त करने की मांग भी उठाई है। प्रधान संजीव कुमार और मुख्य सलाहकार अश्विनी कुमार मुंजाल ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें