आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक नवंबर को अमृतसर में अदालत के समक्ष पेश होंगे। उनकी यह पेशी पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से उनके खिलाफ दायर अवमानना मामले में होनी है।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई पर 15 अक्तूबर को अदालत ने केजरीवाल को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी थी। आम आदमी पार्टी के लीगल विंग की ओर से बताया गया कि केजरीवाल मंगलवार सुबह 9.30 बजे अमृतसर में अदालत में पेश होंगे।