फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः फिरोजपुर में टास्क फोर्स का हवलदार 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 विजिलेंस विभाग फिरोजपुर ने स्पेशल टास्क फोर्स के हवलदार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना विजिलेंस में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस हरगोबिंद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुहरसहाय के गांव चपाती निवासी मंगल सिंह ने शिकायत देते हुए कहा कि एसटीएफ के हवलदार मुख्तयार सिंह मेरे किसी मामले की जांच कर रहा है और मेरे पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। लेकिन सौदा 30 हजार रुपये में तय हो गया।

विज्ञापन


 एसएसपी के दिशा निर्देशों पर गुरुवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने अपनी टीम सहित बताए गए स्थान पर मौका संभाल लिया तथा जैसे ही शिकायतकर्ता मंगल सिंह ने अदृश्य रंग लगे नोट हवलदार मुख्तयार सिंह को दिए तो इशारा मिलते ही आसपास ही मौजूद विजिलेंस की टीम ने मुख्तयार सिंह को रंगे हाथों धर दबोचा। 

एसएसपी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगल सिंह के मामले में आईजी एसटीएफ चंडीगढ़ ने एआईजी फिरोजपुर को जांच सौंपी थी और एआईजी के निर्देशों पर ही हवलदार मुख्तयार सिंह मामले की जांच कर रहा था। पता चला है कि जिस गाड़ी में सवार होकर मुख्तयार सिंह रिश्वत की रकम लेने आया था वह फाजिल्का की है तथा इन पैसों से उसने किसी को शॉपिंग करवानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें