फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी, पूरे राज्य में जारी हुआ हाईअलर्ट

Thu, 15 Nov 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ सिक्योरिटी
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर इनोवा कार की लूट के बाद खुफिया एजेंसी ने जैश-ए-मोहम्मद के सात आंतकियों के पंजाब में घुसने की संभावना जताई है। काउंटर इटेंलीजेंस के आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) ने बुधवार को पंजाब के सभी डीजीपी, आईजीपी, कमिश्नर और एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब में जैश के 6-7 आतंकियों की संभावित घुसपैठ हो चुकी है, आतंकी फिरोजपुर एरिया में छिपे हो सकते हैं, लेकिन वह दिल्ली की ओर रुख करना चाहते हैं।

विज्ञापन


आईजी ने पत्र में कहा कि पंजाब के मुख्य स्थानों पर तत्काल प्रभाव से स्पेशल/सख्त नाके लगाए जाने चाहिए, वाहनों की सख्ती से चेकिंग को भी यकीनी बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा कहा गया है कि भारत-पाक बॉर्डर के आसपास की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने और उसके रिव्यू की सख्त जरूरत है। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस-डिफेंस को मिलजुल कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि इस मामले में सभी रेंज के आईजीपी और डीआईजी के अलावा पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत तौर पर दखल देना होगा, ताकि पंजाब में किसी अभागी घटना को रोका जा सके।       

36 घंटे बीतने के बावजूद नहीं लगा छीनी इनोवा का सुराग      
पठानकोट के माधोपुर में ड्राइवर से छीनी गई इनोवा कार का घटना के 36 घंटे बाद भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान के लिए सांबा के उस ढाबे पर पुलिस टीम को भेजा गया है, जहां उन्होंने भोजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें