फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ एक हफ्ते तक हरियाणा में कांग्रेस का 'हल्ला बोल', सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज

Sat, 02 Nov 2019 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए कमर कस ली है। बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, कमजोर अर्थव्यवस्था, महंगाई, अपराध और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस 7 से 14 नवंबर तक रोष प्रदर्शन करेगी। डीसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने से पहले जनसभा भी की जाएगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद व रोष प्रदर्शनों के लिए विशेष पर्यवेक्षक डॉ. योगानंद शास्त्री की मौजूदगी में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। जिला संयोजकों का सभी विधायक अपने-अपने जिले में सहयोग करेंगे। साथ ही दस-दस ऐसे व्यक्ति देंगे जो भीड़ जुटाने में सक्षम होंगे। 

उनके साथ अगले दो दिन में संयोजकों को बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों, सभी उम्मीदवारों व जिला समन्वयकों को कहा कि एकजुट होकर 7 से 14 नवंबर तक जिलावार रोष प्रदर्शनों में बढ़कर भाग लें। मोदी-शाह की जोड़ी जिस ढंग से एक साजिश के तहत देश की राजनीति को भावनात्मक रूप देकर लोगों को गुमराह कर रही है, वो देश में प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली के लिए खतरे की घंटी है। 

विज्ञापन

हरियाणा के मतदाताओं ने अपना निर्णय भाजपा के विरुद्ध दिया था और उनके 75 पार के दावे की हवा निकाल दी, लेकिन अपनी आदत के अनुसार भाजपा ने मतदाताओं के निर्णय की अनदेखी करते हुए जजपा के साथ हाथ मिलकर सरकार बना ली जो मतदाताओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं से धोखा कर जिस प्रकार से यह बेमेल गठजोड़ बनाया गया है उसका खामियाजा भाजपा और जजपा दोनों को भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों, सभी उम्मीदवारों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के बावजूद जिस मजबूती से कांग्रेस जनों ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वो सराहनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता, विधायकों को लोगों की कठिनाईयों से अवगत कराएं ताकि वे विधानसभा में उनकी समस्याओं को उठा सकें।

जिला-ब्लॉक में संगठन नहीं इसलिए करें ज्यादा मेहनत: आजाद
राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने माना कि जिलों व ब्लॉक में कांग्रेस का संगठन नहीं है। इसलिए रोष प्रदर्शनों को सफल बनाने में संयोजक, विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता ज्यादा मेहनत करें। संयोजक पर ही पूरी जिम्मेदारी न डाल दी जाए। महिला कांग्रेस व अग्रणी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये बनाए संयोजक
 
जिला    संयोजक
अंबाला राम किशन गुर्जर
भिवानी सोमवीर सिंह
दादरी  मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान
फरीदाबाद रघुवीर सिंह तेवतिया
फतेहाबाद प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा
गुरुग्राम सुखबीर कटारिया
झज्जर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान
जींद विधायक सुभाष देशवाल
हिसार पंडित रामजी लाल
करनाल त्रिलोचन सिंह
कुरुक्षेत्र अशोक अरोड़ा
कैथल जय प्रकाश
महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह
नूंह विधायक आफताब अहमद
पंचकूला पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन
पानीपत विधायक धर्म सिंह छौक्कर
पलवल करण सिंह दलाल
रेवाड़ी कैप्टन अजय यादव
रोहतक विधायक बीबी बत्रा
सिरसा  डॉ. केवी सिंह
सोनीपत कुलदीप शर्मा
यमुनानगर विधायक बिशन लाल सैनी

जिला अनुसार ये रहेगी प्रदर्शन की तारीख
सात नवंबर को नूंह, पानीपत व फतेहाबाद, 8 नवंबर को करनाल, सिरसा, महेंद्रगढ़, 9 नवंबर को रेवाड़ी व हिसार, 10 नवंबर को गुरुग्राम, कैथल, पंचकूला, 11 नवंबर को अंबाला, जींद, फरीदाबाद, 12 नवंबर को सोनीपत, झज्जर, 13 नवंबर को भिवानी, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व 14 नवंबर को चरखी दादरी, पलवल व रोहतक। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें