हुड्डा ने कहा कि राज्य अपराध में नंबर वन गया है। पिछले नौ साल में कोई विकास का प्रोजेक्ट राज्य में नहीं आया है लेकिन घोटाले बहुत हुए हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। राज्य पर कर्जा हर बजट में बढ़ जाता है। ।
किसानों की हर मांग पूरी करे सरकार: हुड्डा
किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को किसानों की हर मांग को पूरा करना चाहिए। किसानों को एमएसपी देने के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाई थी, मगर उस कमेटी का आज तक कुछ पता नहीं है। सरकार केवल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। किसानों को वादे के अनुरूप फसलों का एमएसपी मिलना ही चाहिए।