फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: कांग्रेस ने पंजाब के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, नवजोत सिद्धू का नाम भी शामिल

Thu, 16 May 2024 05:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का नाम भी शामिल है। सिद्धू अभी तक पंजाब में प्रचार के लिए नहीं उतरे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही आईपीएल में कमेंट्री करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, केसी वेणुगोपाल, भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, सचिन पायलट के अलावा लुधियाना से प्रत्याशी एवं प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, अलका लांबा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें