कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेताओं के चेहरों से मास्क भी नदारद दिखे। हालांकि कुछ ने मास्क पहन रखा था लेकिन अधिकतर बिना मास्क के एक दूसरे से सट कर बैठे दिखे।
गुरदासपुर में सांसद सनी देओल के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने कालिख पोती।
भाजपा ने उठाए सवाल, पर्चा दर्ज करने की उठाई मांग
कांग्रेसियों के धरने की सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने उक्त कानून को किसान हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसी के घर में बैठक की। इसके कारण पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 40 लोगों पर पर्चा दर्ज कर दिया।
आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस के सामने कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बिना मास्क घूमते रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और 200 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करे। पुलिस ने कार्रवाई न की तो भाजपा लिखित तौर पर एसएसपी को मांग पत्र सौंप उक्त नेताओं पर कार्रवाई की मांग करेगी।
गुरदासपुर: कांग्रेसियों ने पोती सनी देओल के पोस्टर पर कालिख
इधर, कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार को धारीवाल में कांग्रेसियों ने सांसद सनी देओल के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना गुस्सा जाहिर किया। धारीवाल के बस स्टैंड में प्रधान अश्वनी दुग्गल की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ता राजेश पंडित और प्रदेश महासचिव नरिंदर शर्मा ने कहा कि संसद में किसान विरोधी जो विधेयक पास किए गए हैं, उसका विरोध करने के बजाय सांसद सनी देओल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सनी देओल को नहीं भूलना चाहिए कि वह क्षेत्र के किसानों का सहयोग से ही जीते हैं।