फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और पानी के बढे़ रेट के विरोध में निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Thu, 07 Apr 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों के साथ झूठे वादे किए थे। 31 मार्च के बाद पानी का रेट बढ़ा दिया गया है, यह लोगों के साथ सरासर धोखा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निगम के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार को लोगों की परवाह नहीं है। लोग दुखी हैं और सरकार मस्त है। हालत यह है कि जिन लोगों ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को वोट डाला वे सभी कांग्रेस से उम्मीद रख रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने गुरुवार को सेक्टर-17 में महंगाई व पानी के बढ़े रेट के खिलाफ धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन

 
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद हर दिन पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार का यह कहना कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने से मूल्य बढ़ा है तो गलत है क्योंकि चुनाव के दौरान तीन महीने तक तेल की कीमतें क्यों नहीं बढ़ीं। बंसल ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस वक्त पेट्रोल 71 रुपये 50 पैसे से अधिक नहीं बढ़ा।
   
बंसल ने कहा कि भाजपा झूठे वादा करती है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है। केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे और काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि बढ़ती महंगाई और चंडीगढ़ में बढ़े पानी के रेट को सरकार कम करे। धरने की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने की।
विज्ञापन

 
बंसल ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान चंडीगढ़ के सभी राजनीतिक दलों ने करों में वृद्धि नहीं करने का वादा किया था। उन्होंने पानी की दरों में भारी वृद्धि को भाजपा की ओर से चंडीगढ़ के लोगों के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई विचारधारा नहीं है। सुभाष चावला ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम और प्रशासन के सामने शहरवासियों की आवाज उठाना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों के बीच जाएगी और महंगाई के खिलाफ जनता को जागरूक करेगी।
 
इस मौके पर गुरबक्श रावत, कमलेश, दीपा दुबे, गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, दिलावर सिंह, अजय शर्मा, गुरचरण सिंह, एचएस लक्की, जितेंद्र भाटिया समेत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व चंडीगढ़ प्रदेश और जिला कांग्रेस समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

जब पुलिस ने पुतला छीना  
कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार का पुतला लेकर आए थे। इसे धरने के बाद दहन करना था लेकिन पुलिस ने पुतला कब्जे में ले लिया। जब पुतला जलाने की बात आई तो पता चला कि उसे पुलिस ले गई तो कांग्रेसी गुस्से में आ गए। इसके बाद पुलिस ने पुतला लौटाया और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। 

कार्यकर्ताओं में बंसल ने भरा उत्साह
पवन बंसल ने नगर निगम चुनाव में अनुकूल सीटें नहीं आने पर मायूस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीपक बनने को कहा। उन्होंने रविंदर नाथ टैगोर की एक कहानी सुनाई, जिसमें उन्होंने कहा कि सूर्य काम करते करते जब थक गए तो आराम करना चाहा। इस पर ब्रह्माजी ने कहा कि वे अपना विकल्प दें तो बहुत देर के बाद दीये ने कहा कि मैं तो सूरज इतना रोशनी नहीं दे सकता लेकिन जिस जगह पर रहूंगा उतनी जगह को प्रकाशित करूंगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता दीया बन जाएं। किसी को हार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आत्मविश्वास लाने की जरूरत है। इंदिरा गांधी, संजय गांधी व तमाम बड़े नेता चुनाव हारे हैं। अब हम सभी को आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे लाने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें