फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का घमासान: सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा- दूसरे दल के इशारे पर चल रहे हैं सिद्धू, किरकिरी कराने की आदत

Tue, 28 Sep 2021 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला

सार

इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पंजाब में कांग्रेस के नेता खुलकर आने लगे हैं। सुनील जाखड़ के बाद रवनीत बिट्टू ने भी सिद्धू पर हमला बोला और किसी अन्य पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को किरकिरी कराने की आदत होती है। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू, रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में अब सिद्धू के खिलाफ माहौल बनने लगा है। ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू को उनके इस्तीफे के लिए घेरना शुरू कर दिया है। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कुछ लोगों को किरकिरी कराने की आदत होती है। उन्होंने संदेह जताया कि ऐसे लग रहा है कि सिद्धू के इस्तीफे के पीछे किसी पार्टी द्वारा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है और रूठने वाले भले ही रूठे रहें, क्योंकि अब कोई उन्हें मनाकर वापस नहीं लाने वाला।

विज्ञापन


सिद्धू की जगह फिर याद आए जाखड़
नवजोत सिद्धू द्वारा पार्टी प्रधान का पद छोड़ने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि प्रदेश कांग्रेस के नेता अब सिद्धू की वापसी नहीं चाहते और प्रधान पद की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को देने की इच्छा जता रहे हैं। उधर, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ जिनसे राहुल गांधी ने यह कहकर प्रधानी वापस ले ली थी कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, अब दोबारा इस पद के प्रबल दावेदार हो गए हैं। हालांकि पार्टी हाईकमान जाखड़ को पंजाब चुनाव में प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाने की तैयारी में थी लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्हें प्रदेश का प्रधान पद सौंपते हुए प्रचार कमेटी में उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।

कैप्टन के करीबी खुश तो सिद्धू गुट में मायूसी
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद पटियाला कांग्रेस में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। जहां इस इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी खुश हैं, वहीं सिद्धू गुट में निराशा है लेकिन इस बीच मोती महल के बेहद करीबी माने जाने वाले पटियाला नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने ट्वीट कर सांसद परनीत कौर को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाने की मांग कर डाली है।
विज्ञापन

 
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने और फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से मोती महल के करीबियों में मायूसी थी। कैप्टन के राजनीतिक भविष्य के अंत की आशंका से करीबी सहमे थे। पीआरटीसी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम जहां भी कैप्टन के करीबी बड़े ओहदों पर हैं, उन्हें अपनी कुर्सियां छिन जाने की चिंता सता रही थी लेकिन मंगलवार को जैसे ही सिद्धू के इस्तीफे की खबर सामने आई तो कैप्टन के करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें