फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा संसद में उठाएंगे एचपीएससी भर्ती घोटाला मुद्दा, सीबीआई से जांच की मांग

Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा में नोटिस दिया है। हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा लोक सेवा आयोग में उजागर डेंटल सर्जन व अन्य भर्तियों में हुए घोटाले का मामला संसद में उठाएंगे। उन्होंने  शून्यकाल के दौरान ऊपरी सदन में मामला उठाने के लिए नोटिस दिया है। हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार

वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में हुए भर्ती घोटालों व पेपर लीक का मुद्दा भी सदन में उठाएंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि हरियाणा में लगातार पेपर लीक और कैश फॉर जॉब जैसे भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं। सरकार को इनकी न्यायिक जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Farmers protest: घर वापसी के लिए अपने ट्रैक्टरों को तैयार कर रहे किसान, फैसले का इंतजार

अगर सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाना चाहती है तो सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने से गुरेज क्यों कर रही है। सरकार कहीं घोटालों के पीछे मौजूद मुख्य आकाओं को तो बचाना नहीं चाह रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें