थाने के बाहर खड़े पंजाब कांग्रेस के नेता।
- फोटो : twitter @Partap_Sbajwa
एनडीपीएस एक्ट में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा खैरा से मिलने जलालाबाद पहुंचे लेकिन पुलिस ने थाना सदर का गेट ही नहीं खोला। पुलिस ने नेताओं को बताया कि खैरा सीआईए स्टाफ फाजिल्का में हैं। इसके बाद नेता सीआईए स्टाफ पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें खैरा से नहीं मिलने दिया गया।