फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खरी, कहा- हाईकमान फैसले समय पर ले

Sat, 02 Nov 2019 03:04 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार झेल चुकी कांग्रेस के नेता तो पार्टी हाईकमान के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं, मगर 7 से 14 नवंबर तक होने वाले रोष प्रदर्शन के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त डॉ. योगानंद शास्त्री ने खरी-खरी सुनाई है।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. योगानंद ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में विधानसभा उम्मीदवारों, जिला कांग्रेस समन्वयकों और अग्रणी संगठनों के प्रमुखों की बैठक में कहा कि हाईकमान फैसले समय पर ले। उन्होंने ये बात हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में कही।

योगानंद ने कहा कि आजाद साहब आप भी हाईकमान हैं। समय पर फैसले न लेना ही हाईकमान की सबसे बड़ी कमी है। विदुर ने कहा है कि बिना समय के फैसला लेने पर काल उसके रस को पी जाता है। हरियाणा में अगर तीन महीने पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा की जोड़ी को कमान सौंपने का फैसला ले लिया होता तो रिजल्ट और अच्छा होता। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर काम किया, इसलिए यहां पहुंचे हैं। योगानंद ये कहने से भी नहीं चूके कि अब कांग्रेस नेताओं ने हाईकमान से लड़ना छोड़ दिया है। उन्हें अच्छे के लिए हाईकमान से लड़ना चाहिए। हुड्डा ने एक बार ही आंखें ऊपर की और सब फैसले होते गए। प्रदेश में कांग्रेस अनेक सीटों पर अप्रत्याशित तरीके से हारी है, जिसका कोई अंदेशा ही नहीं था। 

विज्ञापन

वह चुनाव के दौरान गन्नौर, महम, लोहारू व पलवल भी गए, लेकिन ऐसा लगा ही नहीं कि कांग्रेस हार रही है। फीडबैक जीत को लेकर था। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी नेताओं से आग्रह किया कि वे एक सप्ताह तक होने वाले प्रदर्शनों के दौरान एकजुटता दिखाएं, इससे कांग्रेस आगे जाएगी।

भाजपा के समझौते से देश में और बढ़ेगी बेरोजगारी
डॉ. योगानंद शास्त्री ने बैठक में कहा कि भाजपा ने जीएसटी और आधार जैसे कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को चुरा कर भद्दे ढंग से लागू कर लोगों के लिए जीवन कष्टदायक बना दिया है। विदेश के साथ व्यापार करने का जो समझौता भाजपा ने षड्यंत्र के तहत किया है, उससे स्वदेशी उत्पादन को भारी हानि होगी और अर्थव्यवस्था को अपूर्णीय नुकसान होगा। इससे बेरोजगारी और अधिक बढ़ेगी। हरियाणा पहले ही 28 प्रतिशत बेरोजगारों के कारण देश में बेरोजगारी में सबसे आगे है।

भाजपा की दिशाहीन नीतियों से देश की प्रतिष्ठा को पहुंची हानि : आजाद
कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों में भाजपा की दिशाहीन नीतियों के कारण देश में प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को भारी हानि पहुंची है। 7 से 14 नवंबर तक हरियाणा में किए जाने वाले रोष प्रदर्शनों में लोगों को भाजपा की गलत नीतियों के प्रति जागरूक करना है ताकि प्रजातंत्र को सही अर्थों में बहाल किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें