फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राहुल गांधी ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, जूठे बर्तन मांजने की निभाई सेवा

Tue, 03 Oct 2023 12:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

केंद्र के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन के बाद राहुल गांधी का ये पहला पंजाब दौरा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह राहुल का दौरा निजी है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। 
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह अमृतसर पहुंचे। हवाई अड्डा से वह सीधे श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। राहुल गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। राहुल गांधी के अमृतसर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट से श्री हरमंदिर साहिब तक पूरा रास्ता बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया गया। राहुल गांधी ने एक आम श्रद्धालु की तरह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेका।

विज्ञापन


इस बार उन्होंने सिर पर नीले रंग का पटका बांधा था। इससे पहले जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री हरमंदिर साहिब आए थे तो उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा की और माथा टेकने के दौरान कड़ाह प्रसाद की देग भी करवाई। श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी ने रुमाला साहिब भेंट किया। वहीं श्री हरमंदिर साहिब की ओर से राहुल गांधी को असमानी रंग का रुमाला और पतासे का प्रसाद भी दिया।

हालांकि एसजीपीसी की ओर से गांधी परिवार को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। इससे पहले भी गांधी परिवार को एसजीपीसी की ओर से किसी तरह का सम्मान नहीं दिया जाता है। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी श्री अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने पहुंचे और संगत के जूठे बर्तन भी साफ किए। उनके साथ पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल व कुछ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 


 

हाईकमान ने रद्द किया स्वागत का कार्यक्रम

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी पप्पू, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखी रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सांसद गुरजीत सिंह औजला, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, देहात प्रधान हरप्रताप अजनाला, विकास सोनी के नाम से डीसी से इजाजत ली गई थी। 



मगर पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। सिर्फ सांसद गुरजीत सिंह औजला, इंटक के नेता सुरिंदर शर्मा और अन्य नेताओं ने ही साधारण रूप से राहुल का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी ने बर्तनों, लंगर और जोड़ों की सेवा की।




यह भी पढ़ें: Jalandhar: घर के बाहर बंद ट्रंक में मिली तीन लापता बहनों की लाश, पिता पर ही हत्या का आरोप

 
विज्ञापन

बड़े कांग्रेस नेता आसपास भी नहीं दिखे 

राहुल ने अकेले ही साथियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में सेवा की। इस दौरान कोई भी बड़ा कांग्रेस नेता आसपास नहीं नजर आया। राहुल का रात का स्टे हाल बाजार स्थित होटल रमाडा में होगा। पहले उनके स्टे की व्यवस्था सारागढ़ी सराय में की गई थी लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया और फिर पास के ही होटल रमाडा में स्टे की व्यवस्था की गई। 

वल्टोहा बोले- हमें दिखावा नहीं चाहिए



 
शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि राहुल गांधी को श्री अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए, जिसे राहुल गांधी की दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के किए को गलत ठहराएं। उन्होंने कहा कि हमें यह दिखावा नहीं चाहिए।

कोटली का जवाब- राहुल हमेशा अच्छाई की भावना से आते हैं

कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में कोई भी नतमस्तक होकर अपनी भावना प्रकट कर सकता है। राहुल गांधी पहले भी कई बार श्री हरमंदिर साहिब आ चुके हैं। राहुल गांधी हमेशा ही अच्छाई की भावना से आते हैं। इसे किसी घटनाक्रम या राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें